अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाॅंदा के नमन साहू ने आजमगढ़ के अली को पराजित कर खिताब पर किया कब्जा–#
1 min readअमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाॅंदा के नमन साहू ने आजमगढ़ के अली को पराजित कर खिताब पर किया कब्जा
प्रयागराज, 6 मार्च 2025
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स प्रयागराज में दिनांक 6 मार्च को आयोजित अंडर 15 बालक वर्ग की राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाॅंदा के नमन साहू ने रोमांचक फाइनल में आजमगढ़ के अली को पराजित कर खिताब पर शानदार तरीके से कब्जा किया। एकबारगी नमन साहू पहले सेट में पिछड़ गये थे, लेकिन अगले दोनों सेटों में बाॅंदा के नमन साहू ने शानदार वापसी करते हुये अगले दोनों सेट जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। इसी क्रम में नमन साहू ने युगल मुकाबले में उपविजेता का खिताब भी अपने नाम किया। इस अवसर पर अर्जुन एवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने अपने करकमलों से खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
नमन साहू की इस उपलब्धि पर उनके गुरु एवं वर्तमान में उरई के जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा, भानुप्रताप निषाद (बैडमिंटन कोच स्टेडियम बाॅंदा), आलोक सिंह, प्रदीप कुमार तथा डा० इन्द्र वीर सिंह (राष्ट्रीय कमेन्ट्रेटर) ने हर्ष व्यक्त किया है।

अवध स्पीड न्यूज एजेंसी
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
