पुलिस ने 50 हजार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार भेजा जेल
1 min readसुल्तानपुर।

एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी अपराधी साहब मिश्रा उर्फ मनोज कुमार को सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी, और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह एसटीएफ लखनऊ यूनिट ने बेतीकलां गांव में घेराबंदी कर उसे पकड़ा। भागने की कोशिश के बावजूद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते गिरफ्तार कर लिया गया।साहब मिश्रा के खिलाफ चांदा थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में भी वह वांछित था। लखनऊ पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।यह कार्रवाई एसटीएफ के सीओ प्रमेश शुक्ल के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस ऑपरेशन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
