February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छात्रवृत्ति परीक्षा चयनित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खंडासा के 11 सफल छात्रों को BEO ने किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खंडासा के छात्रवृत्ति के लिए जनपद में सर्वाधिक 11 बच्चों का चयन हुआ है जिनको अब अगले 4 वर्षों तक 48000रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी ।

इस परीक्षा के ब्लॉक समन्वयक श्री मानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष जनपद अयोध्या के लिए 208 बच्चों का कोटा निर्धारित है जिसके आधार पर राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा प्रतिवर्ष नवंबर में होती है जिसमें इस बार 204 बच्चों का चयन हुआ है जिससे स्पष्ट होता है कि जिले का शैक्षणिक स्तर उत्तम कोटि का है ।खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खंडासा में पहुंचकर सभी सफल 11 छात्रों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बजरंग बहादुर सिंह और सहायक अध्यापक श्री मानेंद्र प्रताप सिंह, श्री विजय शंकर तिवारी, श्री सुशील दुबे और श्रीमती पूजा सिंह को भी BEO ने सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना की ।

वर्तमान शैक्षिक सत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की पहल पर खंड शिक्षा अधिकारी,ARP और प्रधानाध्यापकों के प्रयास से परीक्षा के लिए 5367 आवेदन कराये गए जिसमें विभिन्न बैठकों के माध्यम से कक्षा 8 में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें फॉर्म भरने संबंधी जानकारियां प्रदान की गई, कुछ शिक्षकों ने व्यक्तिगत प्रयासों से भी बच्चों के फार्म भरवाये और आगामी 4 वर्षों के लिए उनके सुखद भविष्य की नींव रखी, क्षेत्रीय विधायक श्री चंद्रभान पासवान जी ने भी सभी सफल बच्चों,अध्यापकों और उनके अभिभावकों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *