February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, मृतक की पत्नी ने नामजद तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग

1 min read
Spread the love

मितौरा गांव निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मृतक की पत्नी ने नामजद तहरीर देते हुए थाना खंडासा की पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

अयोध्या

जनपद के थाना क्षेत्र खंडासा के मितौरा गांव निवासी शन्नो देवी पत्नी राम भवन ने खंडासा थाना में तहरीर देते हुए बताया है कि वह अपने पति राम भवन के फूफा जगजीवन पुत्र संगम लाल ग्राम मंझनपुर बच्चऊ दुबे का पुरवा थाना क्षेत्र खंडासा के मंझनपुर बीते 2 मार्च को गई थी। सुबह 9:30 बजे मेरे पति राम भवन मंझनपुर निवासी अंकित पांडे की मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं चले गए। अपराह्न 2:00 बजे अपने पति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन नहीं मिला उसके बाद कुछ लोगों के साथ अंकित पांडे के घर पहुंची और रामभवन के बारे में पूछा। पूछने पर अंकित पांडे ने बताया कि रामभवन नरसड़ा गांव में शिव मंदिर पर है। शन्नो देवी ने लिखा है कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ नरसड़ा गांव शिव मंदिर पर पहुंची जहां पत्नी ने देखा कि रामभवन मंदिर पर अचेत अवस्था में पड़े थे उनका मोबाइल भी पास में पड़ा था। तथा राम भवन के मुंह और आंख से झाग तथा खून बह रहा था। देखते ही रामभवन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक रामभवन उम्र लगभग 30 वर्ष चार भाई थे उनके दो बच्चे हैं बेटा 5 साल का व बेटी 2 साल की है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी शन्नो देवी का कहना है कि रामभवन शादी में फूफा को देने के लिए पचास हजार रुपए ले गए थे जो उनके पास था। आरोप लगाया है कि अंकित पांडे एक अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं रुपए के लालच में जहरीला पदार्थ खिलाकर पचास हजार रुपया छीन लिया। वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष खंडासा से बात की गई तो तब उन्होंने बताया कि अभी हम राज्यपाल के कार्यक्रम में व्यस्त है बाद में बात करते हैं। इसके बाद इस घटना के बारे में क्षेत्राधिकार मिल्कीपुर से जानकारी चाही गई तो उनका फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *