नगर निगम कर्मियों ने खुले में गिराया कूड़ा, स्थानीय लोगों में आक्रोश
1 min readमसौधा अयोध्या
सिरिंज, डिस्पोजल, प्लास्टिक, पालीथीन, हड्डी, मुर्गे के पंख, सड़ा मांश कूंड़े में मौजूद। अयोध्या जनपद के नगर निगम के कर्मचारियों की बड़ी दबंगई और लापरवाही सामने आई है जहाँ पर नगर निगम के कर्मियों द्वारा मसौधा ब्लॉक के अंतर्गत अंतपुर गाव के पास घर के पास खुले में ट्रकों से ले जाकर कूड़ा गिरा दिया कूड़ा खुले में गिरते ही दुर्गंध फैल गयी जिससे ग्रामीणों ने कूड़ा गिराने वाली गाड़ी को दौड़ा कर पकड़ लिया और नगर आयुक्त को सूचना दी जिस नगर आयुक्त ने बताया मामले में कार्यवाही की जाएगी
अंतपुर गाव के अभयराज वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह नगर निगम की गाड़िया खुले में कूड़ा गिराकर भागने लगी गाड़ी में कुछ ऐसा था कि ऐसी दुर्गंध फैली की उनके बच्चे और बीबी रोने लगे और घर छोड़कर गाव में चली गयी जिसके बाद अभय राज वर्मा एवम अन्य लोगो ने गाड़ी ड्राइवर को रोक कर कूड़ा गिराने के बारे में पूछा तो कुछ जबाब न दे पाए और उसको यथासीघ्र हटाने की बात करने लगे सूचना पाकर नगर निगम से अन्य लोग आ गए और जबर्दस्ती करने का प्रयास करने लगे जिस पर ग्रामीण एकत्रित होने लगे तो नगर निगम के कर्मी बैक फुट पर आ गए और कूड़ा मिट्टी खोदकर पाटने की बात करने लगे

ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा गिराने का सिलसिला महीने से गाव के आसपास चल रहा था और गाव में दुर्गंध फैला रख्खा है जिस पर कई बार रोकने का प्रयास गया लेकिन ये लोग मान नही रहे है अंतपुर ग्राम सभा न नगर निगम में आता है और न ही विकाश प्राधिकरण क्षेत्र में आता है लेकिन फिर जबरदस्ती खुले में कूड़ा फेक जाते है जिसमे सड़े गले मांश,हड्डी ,मल, सुई ,सिरिंज,पालीथीन अन्य सामान है जिन्हें खुले में जनता के घरों के पास फैला दिया जाता है जिसपर आज अंतपुर किं जनता आक्रोशित हो गयी
मामले में जब नगर आयुक्त से पूछताछ की गई तो नगर आयुक्त मोबाइल धारक ने बताया मामले में अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह से बात कर लीजिए वही अपर नगर आयुक्त से बात करने पर कई बार फोन करने पर उनका फोन नही उठा
