February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय, तृतीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया ।
सात दिवसीय विशेष शिविर को प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर सबीहा रहमानी डॉक्टर जयंती सिंह, डॉक्टर नीतू सिंह के द्वारा दलित बस्ती दरी मोहाल, बरी मोहाल, अहीर मोहल्ले में आयोजित किया गया था ।
सातवें दिन आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसका समापन किया गया ।
आज के समापन समारोह की मुख्य अतिथि रहीं डॉक्टर सपना सिंह । छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । स्वयंसेवी छात्रा यशी द्विवेदी, आकांक्षा, प्रियांशी, रुखसाना, अदिति ने मादक द्रव्यों के सेवन से नुकसान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया । दुर्गा ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी । अदिति, खदीजा पल्लवी, यशी, काशिफा, चेतना ने कविताओं की शानदार प्रस्तुति करी । डॉक्टर जयंती सिंह ने सामान्य कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत करी, डॉक्टर सचिन मिश्रा ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या को सविस्तार प्रस्तुत करी । इस अवसर लगातार राष्ट्रीय सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करने वाली स्वयंसेवी छात्रा यशी को महानायिका, काशिफा, चेतना, नौरीन तमन्ना को नायिका के रुप म़े चुना गया ।
समापन दिवस की पूर्व संध्या पर कैमरा फायर आयोजित हुआ । जिसके मुख्य अतिथि रहे श्री पुष्पेन्द्र सिंह डी.डी. चित्रकूट धाम मण्डल बांदा, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री मनोज सिंह प्रधानाचार्य बहुआ इंटर कालेज फतेहपुर । संरक्षक के रुप में प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता उपस्थित रहीं । समापन समारोह में डाक्टर आदित्य प्रताप सिंह, डॉक्टर रामनरेशाचार्य पटेल, डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप चौरसिया उपस्थित रहे । अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया डॉक्टर नीतू सिंह ने ।
कार्यक्रम का संचालन किया डाक्टर सबीहा रहमानी और महानायिका यशी द्विवेदी ने ।

माया तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *