बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न अधिवक्ताओं ने किया मतदान
1 min readफर्रूखाबाद
जनपद में आज बार एसोसिएशन फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष के लिए दो, कनिष्ठ उपाध्याय के लिए 6, वरिष्ठ उपाध्याय के लिए दो नामांकन हुए थे जिसका आज 28 फरवरी 2025 को 10:00 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ जिसमें जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील, फर्रुखाबाद तहसील, राजेपुर तहसील, और अमृतपुर तहसील से 1183 अधिवक्ताओं का मतदान होना था जिसमें 1022 अधिवक्ताओं ने मतदान किया समिति ने 5:00 बजे सभी प्रत्याशियों के सामने मतदान पेटी को सील किया और शाम 6:00 बजे मतगणना के लिए सभी प्रत्याशियों को बार एसोसिएशन हॉल में एकत्र होने के लिए कहा गया जहां सभी प्रत्याशियों का मतगणना किया जाएगा कि किस प्रत्यशी को किसमें कितने मतदान प्राप्त हुए हैं उसी आधार पर प्रत्याशियों को उनके पद अनुसर जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा अध्यक्ष पद के लिए नरेश चंद्र राजपूत, सरदार सूर्य प्रताप सिंह, शशि भूषण दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए अखिलेश कुमार शुक्ला, अनुप सिंह शाक्य,कनिष्ठ उपाध्याय पद के लिए अरविंद कुमार वर्मा, बृजेश कुमार, बृजेश सिंह राठौर, जदुनाथ सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, सलीम राजा आईएसआई के साथ में कोषाध्यक्ष संयुक्त सचिव पर भी मतदान किया गया
योगेश कुमार ब्यूरो

