February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोमती मित्रों ने किया दावा, स्वच्छता के साथ-साथ खेलों को भी देंगे बढ़ावा

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर

गोमती मित्र मंडल का नाम आते ही लोगों के जेहन में एक ऐसे संगठन की छवि उभरती है जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करते हुए लोगों को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा लेकिन विगत दो वर्षों से गोमती मित्र मंडल ने स्वच्छता के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना शुरू किया है,अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित करना, उन्हें समुचित साधन मुहैया कराना,साथ ही भारत के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल कबड्डी के लिए तो गोमती मित्र मंडल ने अपनी एक टीम बनाकर जनपद, जनपद के बाहर और प्रदेश के बाहर कई प्रतियोगिताएं जीत के अपना परचम बुलंद किया है, उसी कड़ी में सीता कुंड धाम पर डा. सत्य प्रकाश श्रीवास्तव स्मारक द्वितीय अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुल्तानपुर,अमेठी, जौनपुर की टीमों ने हिस्सा लिया, गोमती मित्र मंडल की टीम विजेता रही व सुल्तानपुर कबड्डी टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया,प्रतियोगिता का उद्घाटन वि.प.स.मा. शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया व समापन एवं पुरस्कार वितरण सुल्तानपुर विधायक मा.विनोद सिंह द्वारा किया गया,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, आयोजन अध्यक्ष डॉ मनीष श्रीवास्तव ने भविष्य में इस तरीके की प्रतियोगिताएं बराबर कराते रहने का आश्वासन दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सुधाकर सिंह,रतन कसौधन,दिनकर सिंह,विजय विद्रोही, रजनीश श्रीवास्तव(अधि.),राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक,राजेंद्र शर्मा,विकास शर्मा,आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *