धूमधाम से निकाली शिव बारात, भाजपा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
1 min readअयोध्या

ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज में धूमधाम से निकाली शिव बारात,विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह की अगुवाई में धूमधाम से बैंड बाजा के साथ निकाली गई भगवान शिव की बारात
शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ विभिन्न मंदिरों पर धार्मिक आयोजन भी शुरू हो गए हैं। और विभिन्न जगहों पर लोग अपनी आस्था के साथ शिव की बारात में सम्मिलित हो रहे हैं। वही अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड अमानीगंज मुख्यालय पर हर वर्ष की भांति परंपरागत शिव बारात शिवरात्रि के शुभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह की अगवाई में भगवान शिव की बारात बैंड बाजे के साथ निकाली गई। शिव बारात के कार्यक्रम की शुरूआत विधायक चंद्रभानु पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू सिंह, पूर्व प्रधान नागी पुर राजेश सिंह, मिश्रौली प्रधान गौतम सिंह, जयराज पुर प्रधान पवन पांडे, नंदौली प्रधान सर्वेश सिंह, मानू डीह प्रधान अजय सिंह ने भगवान शिव के आगे माल्यार्पण करते हुए प्रणाम कर हरी झंडी दिखाकर बारात को रवाना किया। ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज से शुरु हुई शिव बारात खंडासा बाजार से होते हुए नागी पुर, बहादुरगंज से होते हुए आरंभ स्थल पर संपन्न हुई।
यात्रा के आयोजन में रौतावां प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप पांडे, पंड़ोकिया प्रधान प्रतिनिधि सियाराम रावत, मोहम्मदपुर पूर्व प्रधान बबलू सिंह, उमरहर प्रधान अजीत सिंह, राकेश मौर्य अजय चौरसिया भवानीपुर प्रधान सत्यनारायण यादव देवी दिन यादव पूरा सुमेरपुर प्रधान आदर्श श्रीवास्तव, निर्मल कौशल, राम जी कौशल, विनायकपुर प्रधान बबलू सिंह,बृजेश सिंह, अनिल सिंह, शशांक, कृष्ण कुमार,एपीओ अमानीगंज अभिमन्यु सिंह, TA राजेश सिंह एवं रमेश तिवारी एडीओ पंचायत सिद्धार्थ शंकर पांडे, अजय कुमार पांडे आदि का भी सहयोग रहा।
