महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में भ्रमण कर शिवालय/मन्दिर का लिया जायजा
1 min readसुलतानपुर
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत बेलवाईधाम शिव मन्दिर व थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत परीजात वृक्ष परिसर भ्रमण व निरीक्षण किया गया व जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत शिवालय/मन्दिर पर हो रहे जलाभिषेक को शांतिपूर्वक सुरक्षित रूप से सकुशल संपन्न कराया जा रहा है!
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 26.02.2025 को जनपद भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी सुलतानपुर व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना अखण्ड नगर क्षेत्रान्तर्गत बेलवाई धाम शिव मन्दिर व थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत परीजात वृक्ष परिसर भ्रमण व निरीक्षण किया गया तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये बैरिकेटिंग कर समुचित पुलिस प्रबंध के माध्यम से व सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की निगरानी करने, वर्दी तथा सादे वस्त्रों में पुलिस बल तैनात कर व भ्रमणशील रहते हुए संदिग्धों/शरारती तत्वों पर नजर रखने एवं मंदिर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के संबंध में संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये तथा मेला प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की गयी ।

