विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की उपस्थिति में दिव्यांगों को वितरित किया गया विभिन्न उपकरण
1 min readसुल्तानपुर

दिव्यागों को उपकरण वितरण सहित तमाम कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।
दिव्यागों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। ये कहना है विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का। विनोद सिंह आज कोरो तिराहा स्थित कुरुओम विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आदर्श आसरा कैंप का उद्घाटन किया साथ ही दर्जनों दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वस्त किया देश और प्रदेश की सरकार सभी के साथ है। सरकार ने तमाम योजनाएं चला रखी है, जो भी पात्र हैं वे इसका लाभ लें। इसके साथ ही वे इस्माइल साधोभारी गांव में आयोजित मेले में शामिल हुए और आयोजकों को इस आयोजन पर बधाई दी। वहीं नौगवांतीर गांव में जगभवन सिंह उर्फ पहलवान के चल रही भागवत कथा में शामिल हुए और कथावाचक का आशीर्वाद लिया।
इसके पहले आज सुबह कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर उन्होंने क्षेत्र से आए तमाम जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर हाल चाल लिया, साथ ही विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण किया।
