बैंक से लिए गए लोन न चुकाने पर जिला न्यायालय के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, टीम ने पहुँच कर मकान पर नोटिस किया चस्पा
1 min readलाखों बकाया पर कोर्ट के निर्देश पर बड़ी कार्य वाही
टीम ने पहुँच कर मकान पर नोटिस किया चस्पा
सुल्तानपुर

बैंक से लिए गए लोन न चुकाने पर जिला न्यायालय के निर्देश पर पंहुची टीम ने शहर कोतवाली के दरियापुर मे एक मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा करवाया । लगभग 30 वर्ष पहले लिए गये ऋण के समय पर भुगतान न होने के चलते लाखों रुपये का बकाया होने के बाद बैंक से चले मुकदमे मे जिला न्यायालय के फैसले के बाद यह नोटिस जारी हुआ है
मिली जानकारी के अनुसार शहर के दरियापुर निवासी स्व काली प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने मकान 574 पर लगभग तीस वर्ष पूर्व बैंक से कुछ ऋण की गारन्टी ली थी समय से लोन की अदायगी न होने के कारण बैंक ने वसूली का नोटिस भेजा था जिसके खिलाफ काली प्रसाद श्रीवास्तव ने न्यायालय का सहारा लिया था वर्षो चले मुकदमे मे न्यायालय ने बैंक के पक्ष मे फैसला सुनाया मुकदमे के दौरान काळी प्रसाद की मृत्यु हो गयी। अब न्यायालय ने संपत्ति के वारिसान शांति देवी व ओम प्रकाश को वसूली का नोटिस भेजा है।यहाँ अधिवक्ता अतुल शुक्ल ने बताया न्यायालय के आदेश पर यह नोटिस चस्पा किया गया है पक्ष्कारो को न्यायालय मे पेश होने की सूचना फोन द्वारा दी गयी है।
