विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति ने फरवरी माह के आखिरी शनिवार को किया यमुना जी की आरती
1 min readमाह के आखिरी शनिवार को होने वाली यमुना आरती का हुआ आयोजन
बांदा

विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह के आखिरी शनिवार को होने वाली यमुना आरती का हुआ भव्य आयोजन।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत दादों घाट से सामने आया है।जहां पर माह के अंतिम शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में यमुना आरती का आयोजन संपन्न हुआ है। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने यमुना मैया की आरती उतारी और यमुना मैया के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष मरका दिनेश निषाद ने उपस्थित सभी भक्त जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है हम सभी को यमुना नदी को साफ सुथरा बनाए रखने हेतु अन्यत्र प्रयास करना चाहिए क्योंकि जल है तो ही जीवन है सरकार भी यमुना नदी को साफ सुथरा बनाए रखने हेतु लगातार कार्य कर रही है ।इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष प्रभंजन गुप्ता, कैलाश यादव ग्राम प्रधान दादौं राघौपुर, विपिन उपध्या प्रधान अमेढी , चौकी प्रभारी दांदौं दुरविजय सिंह , दीवान राजेश कुमार , सहित काफी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।
