February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात-डॉ सुनील पांडेय

1 min read
Spread the love

श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात-डॉ सुनील पांडेय

इनायतनगर के स्वास्तिक मेडिकल सेंटर पर चोटिल श्रद्धालु का किया गया निशुल्क उपचार

मिल्कीपुर अयोध्या

महाकुंभ और अयोध्या दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को जहां एक ओर भारी भीड़,जाम और डायवर्जन के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर संभ्रांत लोगों द्वारा उनका सहयोग कर उनका दुख-दर्द बांटने का मामला भी सामने आ रहा है।ताज़ा मामला इनायतनगर बाजार में एक नल पर फिसल कर गिरे श्रद्धालु का निशुल्क उपचार करने का सामने आया है।बीते दिन प्रयागराज में कुंभ स्नान कर अयोध्या दर्शन को जा रहे कर्नाटक निवासी वेदांत पाटिल (55) इनायत नगर बाजार में सड़क किनारे एक नल पर पानी पीने के लिए रुके थे,जहां पानी पीने के दौरान नल के फर्श पर जमी काई पर फिसलकर गिरने के कारण वह बुरी तरह चोटिल हो गए। बस पर सवार अन्य साथी श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इनायतनगर तहसील रोड पर स्थित स्वास्तिक मेडिकल सेंटर पर इलाज के लिए लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक डॉ सुनील पांडेय ने श्रद्धालु का निशुल्क उपचार करते हुए मरहम-पट्टी,सूई-दवाई किया और इसके बाद अपने संसाधन से एंबुलेंस बुक कर श्रद्धालु को कूल्हे की फ्रैक्चर हड्डी के उपचार के लिए जगत हॉस्पिटल नाका अयोध्या पर भिजवाया। घायल श्रद्धालु के परिजनों ने चिकित्सक को पैसा देना चाहा परंतु चिकित्सक डॉ सुनील पांडेय ने यह कहकर पैसा लेने से इंकार कर दिया कि यह मेरा सौभाग्य है कि सुदूर दक्षिण भारत से अयोध्या दर्शन को आए श्रद्धालु की सेवा कर पुण्य कमाने का मौका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *