तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का उप जिलाधिकारी ने किया समापन
1 min readव्यवस्थित जीवन शैली में उपयोगी है स्काउट गाइड प्रशिक्षण:एसडीएम गामिनी सिंगला(IAS)
बल्दीराय/सुलतानपुर

बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत संचालित एस डी शिक्षण संस्थान इसौली रोड पारा आलियाबाद में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन बृहस्पतिवार को एसडीएम गामिनी सिंगला( आईएस) के द्वारा 110 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ एसडीएम गामिनी सिंगला व शिक्षण संस्थान उप प्रधानाचार्य अर्पणा के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात शिक्षण संस्थान व पत्रकार एकता संघ/ मानवाधिकार संरक्षण टीम के द्वारा एसडीएम गामिनी सिंगला को प्राकृतिक सीनरी देकर सम्मानित किया गया ।इसी क्रम में बच्चों द्वारा तैयार कैम्प व बिना बर्तन तैयार भोजन का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन कर आवश्यक सुझाव दिया गया । प्रशिक्षक वीर विक्रम सिंह व सहायक प्रशिक्षक निखिल पाल के द्वारा प्रशिक्षण के कुछ क्रियाकलाप बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि एसडीएम गामिनी सिंगला( आईएस) के सामने प्रस्तुत कराया गया । एसडीएम गामिनी सिंगला ने अपने संबोधन में बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि व्यवस्थित जीवन शैली में स्काउट गाइड प्रशिक्षण बहुत ही उपयोगी है । पत्रकार एकता संघ व मानवाधिकार संरक्षण वरिष्ठ जिला महामंत्री राजदेव यादव ने कहां की इस प्रशिक्षण से बच्चे अनुशासित होते हैं ।तहसील अध्यक्ष पवन कुमार व पत्रकार बब्बन वर्मा ने बच्चों की इस कला की प्रशंसा की ।इस मौके पर अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल,प्रबंधक संदीप द्विवेदी, प्रधानाचार्य कमाल अख्तर,संस्थापक एच एम द्विवेदी, लिपिक मुकेश पाठक, राजेश मिश्रा,शशी, आस्मा, निधि, गुल्फाम, सुषमा खुशनुमा, आसमा, साहिदा सहित समस्त स्टाफ व अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
