February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोलाघाट से टेढ़ुई मार्ग होगा फोरलेन, पूजन अर्चन कर विधायक विनोद सिंह ने किया कार्य का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

नगर वासियों को सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की सौगात।

गोलाघाट से टेढ़ुई मार्ग होगा फोरलेन, पूजन अर्चन कर विधायक विनोद सिंह ने किया कार्य का शुभारंभ।

भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों के यहां आयोजित कार्यक्रमों में भी हुए शामिल।

वर्षों ने जाम की समस्या से जूझ रहे नगर वासियों को बड़ी सौगात मिली है। अब नगर के गोलाघाट से टेढ़ुई टू लेन मार्ग फोरलेन किया जाना है। विधायक विनोद सिंह के प्रयास के बाद अब इस कार्य को मंजूरी मिल गई है। 2.71 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनवाने में करीब 67 करोड़ का खर्च आएगा। इस सड़क के निर्माण में कई बाधाएं भी आई लेकिन विधायक विनोद सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बदौलत अब करीब 6- 9 माह में ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। आज पांचोपीरन स्थित पेट्रोल पंप के पास विधायक विनोद सिंह द्वारा फोरलेन सड़क के शुभारंभ के लिए पूजन अर्चन किया गया और उसके बाद नारियल फोड़ और फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता से जो भी वायदे किए थे, उनमें ये वायदा भी बेहद प्रमुख था, जो अब पूरा होने जा रहा है। सड़क के निर्माण हो से काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। कार्यक्रम में चंद्र प्रताप सिंह प्रमुख मोतिगरपुर, नवनीत सिंह प्रमुख कूरेभार, भाजपा नेता श्याम बहादुर पांडेय, त्रिनेत्र पांडेय प्रमुख प्रतिनिधि धनपतगंज, नंदन चतुर्वेदी सदस्य ज़िला पंचायत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हुए। जहां विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने गांव गांव में चौपाल लगाई, लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और पात्रों से लाभ लेने का अनुरोध किया। इसी कड़ी में उन्होंने चुरकुमा अशरफपुर (मीरदासपुर) में संतोष वर्मा के घर, मुजेश में मनीराम के घर, परवर में बीडीसी एवं मंडल मंत्री ओम प्रकाश कोरी के घर पर, शहरी में श्याम सिंह के घर पर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से रूबरू हुए साथ ही समस्याएं भी सुनकर उसका निस्तारण भी किया। इसके बाद वे ब्रह्मरौली गांव के वीरेंद्र सिंह अधिवक्ता के घर पहुंच भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। यहां के बाद वे सराय गोकुल गांव पहुंचे और गांव के सोहन लाल जायसवाल के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना जताई।

इसके बाद वे क्षेत्र के विभिन्न वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रमों में भी शामिल हो लोगों से मुलाकात की। सबसे पहले वे सिविल लाइन लाल डिग्गी स्थित जलसा मैरिज लॉन पहुंचे और रविन्द्र प्रताप सिंह की बिटिया की शादी में शामिल हो परिवार वालों को बधाई दी। इसके बाद विनोद सिंह सौरमऊ सभासद अखिलेश मिश्रा के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और परिवार से मिलकर अपनी शुभकामनाएं दी। यहां से निकलने के बाद वे नगर के सेरेमनी प्वाइंट लॉन पहुंचे और डॉ ए के सिंह की बिटिया के शादी समारोह में शामिल हो परिवार वालों को बधाई दी। इसके बाद वे माधवपुर गांव में रामपाल सिंह के घर पहुंचे और बिटिया की शादी में शामिल हो परिवार वालों को बधाई दी।

इसके पहले कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर उन्होंने क्षेत्र की जनता जनार्दन से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *