वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान अनथुवा डा० अनूप सिंह ने जूनियर हाईस्कूल अनथुवा के बच्चों को परीक्षा के लिये वितरित किये आकर्षक परीक्षा पैड – बच्चों के चेहरे खिले
1 min readवरिष्ठ भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान अनथुवा डा० अनूप सिंह ने जूनियर हाईस्कूल अनथुवा के बच्चों को परीक्षा के लिये वितरित किये आकर्षक परीक्षा पैड – बच्चों के चेहरे खिले
अनथुवा, बाॅंदा 20 फरवरी 2024
वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी तथा ग्राम प्रधान अनथुवा डा० अनूप सिंह ने आज आगामी परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जूनियर हाईस्कूल अनथुवा का भ्रमण किया तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुये बच्चों को परीक्षा संबंधी टिप्स प्रदान किये। इस अवसर पर डा० अनूप सिंह ने बच्चों को रंगीन परीक्षा पैडों का वितरण किया। बच्चे इन्हें प्राप्त कर प्रफुल्लित हो उठे तथा उन्होंने आगामी वार्षिक परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। डा० अनूप सिंह ने अपने उदबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुये बताया कि ज्ञान एक ऐसा धन है जिसे न तो कोई छीन सकता है न ही इसे कोई चुरा सकता है अतः आप सभी शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज एवं गांव के स्तर को ऊपर उठा सकते हैं।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक डा० इन्द्रवीर सिंह, शिखा गुप्ता तथा सुधा देवी भी उपस्थित रहीं।
उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
