February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ओम शिव कली हौसिला प्रसाद शिक्षण संस्थान में बड़े धूमधाम से मनाया गया 14वां वार्षिक उत्सव

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के शिक्षण क्षेत्र हैरिंग्टनगंज अंतर्गत ओम शिव कली हौंसिला प्रसाद शिक्षण संस्थान एवं जन कल्याण समिति सुखदेव नगर नदौंना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिओम पांडे एमएलसी अयोध्या अंबेडकर नगर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्या अर्पण किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिछले 14 वर्ष से हर वर्ष वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन अबकी बार वार्षिक उत्सव से पूर्व 22 दिसंबर को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था जिस परीक्षा में लगभग ढाई दर्जन विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया था वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मां की ममता- एकांकी, देशभक्ति गीत, दहेज गीत, स्वागत गीत, वह विभिन्न नाट्य कलाओं की झलकियां देखने को मिली। प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान से 14 वें स्थान तक आने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले अभ्यर्थी को रेंजर साइकिल तृतीय व चतुर्थ स्थान पर आने वाले अभ्यर्थी को स्मार्ट वॉच दी गई। अन्य उत्रीण परीक्षार्थियों को उचित पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभान पासवान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरीश कुमार श्रीवास्तव क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा, विमल कुमार सिंह, मंच संचालक अरुण कुमार द्विवेदी, विद्यालय परिवार-
रघुनाथ यादव, संदीप कुमार सिंह, संजय तिवारी, अमित तिवारी, अखिलेश मिश्रा, राहुल दुबे, श्वेता राय, अंजू तिवारी, रोली पाल, तनु तिवारी, दीपा पांडे, सपना राय, स्नेहा तिवारी, प्रतिमा यादव, अंबुज दुबे, निधि तिवारी, महिमा तिवारी।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *