सुलतानपुर
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) कुमार हर्ष के निर्देश के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन फरवरी -2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त किये गये समस्त मतदान कार्मिकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कल दिनांक 17.02.2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक तथा नियुक्त समस्त मतगणना कार्मिकों एवं निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक प्रेरणा सभागार विकास भवन सुलतानपुर में आयोजित किया गया है।
उक्त प्रशिक्षण में समस्त नियुक्त मतदान एवं मतगणना कार्मिकों तथा समस्त नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान होने वाले ब्लाकों के समस्त निर्वाचन अधिकारियों को अनिवार्य रूप से समय से प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया है।