इंसान सेवा ट्रस्ट ने दिखाई मानवता, कुसुम लता यादव की माता जी के ऑपरेशन में किया रक्तदान
1 min readसुल्तानपुर
समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे इंसान सेवा ट्रस्ट, जनपद सुल्तानपुर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश बाबा पत्रकार व अध्यक्ष अर्जुन इंसान के द्वारा कुसुम लता यादव की माता जी के ऑपरेशन के लिए एक यूनिट रक्त अपनी संस्था इंसान सेवा ट्रस्ट के द्वारा ब्लड बैंक गोमती हॉस्पिटल सुल्तानपुर से उपलब्ध कराया , और इंसान से वह ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने स्वयं चलकर पीड़ित से मुलाकात की मां भगवती हॉस्पिटल सुलतानपुर में और डॉक्टर सी यल रस्तोगी से भी मुलाकात की गयी और माता जी के इलाज और स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर साहब ने भी पुरी निष्ठा पूर्वक सहयोग करने की बात कही।
परिवार ने इंसान सेवा ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि यह संस्था जरूरतमंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ट्रस्ट लगातार रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
संस्था के इस सराहनीय कार्य से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है, जो दूसरों को भी रक्तदान और सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करेगा। पीड़ित परिवार ने अमर सृष्टि हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक व जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह व इंसान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष राजेश बाबा पत्रकार व अर्जुन इंसान के प्रति आभार व्यक्त किया

