March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जनपद में रिक्त ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्री चन्द्र विजय सिंह ने आदेशित कर जनपद में रिक्त 03 ग्राम प्रधान और 44 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निग ऑफिसर की ब्लॉकवार ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड बीकापुर के ग्राम पंचायत खिदिरपुर, विकास खंड मया बाजार के ग्राम पंचायत वन्दनपुर व भिटौरा में ग्राम प्रधान के पद और विभिन्न विकास खंडों मे 44 ग्राम पंचायत सदस्यों के के पद रिक्त हैं।

चुनाव कार्यक्रम के तहत 8 फरवरी 2025 को नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को पत्रों की जांच होगी और 11 फरवरी को नाम वापसी पूर्वाहन 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। 3. 00बजे के उपरान्त प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 21 फरवरी 2025 को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *