भदरसा ने पुरैनी और बेलकसर ने बारुन चौराहा को हराया
1 min readभदरसा ने पुरैनी और बेलकसर ने बारुन चौराहा को हराया
भाजपा नेता अजीत मौर्य ने मैच का शुभारंभ किया
मिल्कीपुर

क्षेत्र के ग्राम पंचायत ख़िहारन में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भदरसा और बेलकसर की टीमें विजयी रही।पहले मैच में भदरसा ने पुरैनी को 19 रनों से हराया, मैच में भदरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाया जिसका पीछा करने उतरी पुरैनी की टीम 112 रन ही बना सकी और मुकाबला 19 रनों से हार गई।दूसरे मैच में बेलकसर की टीम ने बारुन चौराहा को 2 विकेट से हराया। बारुन चौराहा द्वारा दिए गए 97 रनों के लक्ष्य को बेलकसर की टीम ने 7.4 ओवरों में 98 रन बना कर जीत लिया। इससे पहले मैच का शुभारंभ भाजपा नेता ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने किया,उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर शिवम विक्रम सिंह,गुलजार खान,उमेश कुमार बबलू,शमशाद खान,शब्बीर अंसारी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।मैच के अन्त में अमन मलिंगा तथा जैद खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी नौशाद खान ने प्रदान किया।
