February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामपुर गौशाला की स्थिति चिंताजनक है यहां पर लगभग 100 गोवंश मिले

1 min read
Spread the love

रामपुर गौशाला की स्थिति चिंताजनक है यहां पर लगभग 100 गोवंश मिले

बांदा

रामपुर गौशाला की स्थिति चिंताजनक यहां पर लगभग 100 गौवंश मिले ,गोवंश भूख के कारण मृत्यु हो रही है अधिकतर गौशालाओं में गोवंश भूख के कारण कुपोषण के शिकार हो रहे हैं
यह घटना जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर की है

पानी की टंकी कई महीनो से साफ नहीं की गई और उसमें कीड़े भी पड़ चुके हैं
खाने वाली चरहि में गोबर पड़ा हुआ है पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ शनिवार को रामपुर की गौशाला में पहुंचे और देखा की हालत इतनी दयनीय हैं कि देख कर ऐसा लगता है कि गोवंश को कभी यहां भोजन नहीं दिया जाता
सिर्फ क्षेत्रीय अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं और गौशाला के नाम पर धन का बंदर बांट किया जा रहा है
विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित किसी भी गौशाला में रजिस्टर नहीं मिलता की गोवंश कितने संख्या दर्ज है क्योंकि अधिकतर गौशाला में संख्या बढ़ाकर पैसा निकाला जा रहा है यहां पर भी शंका हो रही है कि लगभग 100 गोवंशों की संख्या बढ़ाकर पैसा निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *