February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महाकुंभ श्री श्री 1008 श्रीमहंत महामंडलेश्वर बनाए गए डॉ महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी

1 min read
Spread the love


प्रयागराज

महाकुंभ श्री श्री 1008 श्रीमहंत महामंडलेश्वर बनाए गए डॉ महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी

सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के लोकप्रिय संत, सुप्रसिद्ध योग गुरु डॉ. महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी जी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज की पवित्र भूमि पर 144 वर्ष बाद आयोजित महाकुंभ में श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अनि अखाड़ा के अध्यक्ष, निर्वाणी पीठाधीश्वर श्री महंत मुरलीधर दास जी ने अपने निर्वाणी अखाड़े में डॉ. महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी जी को अखाड़ा के विधि विधान के अनुसार चादर ओढ़कर श्री श्री 1008 श्रीमहंत महामंडलेश्वर पद की उपाधि से विभूषित किया।
उक्त अवसर पर श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव श्री सत्यदेव दास जी व श्री नंदराम दास जी, हनुमानगढ़ी श्री गद्दीनशीन जी के उत्तराधिकारी डॉ महेश दास जी, निर्मोही अखाड़ा तथा दिगंबर अखाड़ा के वरिष्ठ संतजनों व चार संप्रदाय के पीठाधीश्वर एवं सभी पूज्य संत श्री महंत आदि की उपस्थिति में महेश योगी जी को श्री श्रीमहंत महामंडलेश्वर पद से विभूषित किया गया, उक्त अवसर पर उपस्थित विविध प्रान्तों के विविध संतजनों ने हर्षोल्लास के साथ स्वामी महेश योगी जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *