भाजपा विधायक वेद गुप्ता ने बारुन बाजार में बैठक किया
1 min readमिल्कीपुर
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मिल्कीपुर के इनायतनगर में आगामी 30 जनवरी को हो रहे विशाल व्यापारी सम्मेलन की तैयारी को धार देने के लिए शनिवार को बारुन बाजार में बैठक किया। व्यापारी नेता श्याम किशोर कौशल के आवास पर हुई बैठक में अयोध्या विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने बताया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में विशाल व्यापारी सम्मेलन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मंत्री रवीन्द्र जायसवाल समेत कई अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बारुन बाजार श्याम किशोर कौशल,अखिल भारतीय अयोध्यावासी वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री पंकज कौशल, मनोज जायसवाल,अरुण गुप्ता,बैजनाथ वैश्य,शैलेष जायसवाल,रवि साहू,संतोष गुप्ता,शानू जायसवाल,रोशन गुप्ता,श्यामजी गुप्ता, रामदेव कौशल,बृज किशोर कौशल,राम जी गुप्ता,रूपेश जायसवाल,दीपक कसौंधन समेत सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

