February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की तोड़फोड़ व फायरिंग, पीड़ित के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

1 min read
Spread the love

बांदा

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी द्वारा गठित समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मण्डल जिसमें श्री डा० मधुसूदन कुशवाहा जिलाध्यक्ष सपा बाँदा, श्रीमती कृष्णा देवी पटेल मा० सांसद लोकसभा बाँदा, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव सपा/पूर्व सांसद, श्री नारायण दास अहिरवार मा० सांसद लोकसभा जालौन, श्री विशम्भर सिंह यादव मा० विधायक बबेरू, सपा उ०प्र०, श्री लालमन यादव विधानसभा अध्यक्ष बाँदा सदर ग्राम-तेन्दुरा थाना-बिसण्डा बांदा पहुँचा। प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित के घर जाकर कोरी श्री रागलाल जयन, उनको पत्नी, पुत्र और परिवार व आसपास के लोगों से मुलाकात व वार्ता कर दिनांक-18.01.2025 को ग्राम प्रधान कोरी रामलाल जयन की हत्या करने के इरादे से घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना की जानकारी प्राप्त की तथा पीड़ित को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मण्डल घटना की जांच रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सौंपेगा

सपा जिलाध्यक्ष डा० कुशवाहा जी व प्रतिनिधि नण्डल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, घटना के अनुसार वादी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा नहीं लिखा गया है और न ही सभी मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया। यदि पुलिस मुस्तैद रहती तो यह घटना नहीं होती। क्योंकि ग्राम प्रधान कोरी रामलाल जयन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पी.डी.ए. जन संवाद जनसभा का कार्यक्रम कराया जाना था जो सत्ता समर्थित गांव के दबंग को नागवार गुजर रहा था, पी०डी०ए० के लोगों में दहशत फैलाने और होने वाली जनसभा को फेल करने के लिए गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया। तीसरी बार के प्रधान कोरी रामलाल जयन व इनके परिवार के लोंगो भयभीत हैं, इनकी जान-माल को खतरा है इसलिए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने की मांग किया

घटनाओ माया ओर है भाजपा की सरकार आयी है. तब से दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों के उपर कुन की घटनाओं में बाढ़ आई है. पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही न होने से लोगों में जोर अल्पसंख है। किसानों महिला दलितों पिछडों, अल्पसंख्यको के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लगाकर संसद तक घटनाओं की आवाज बुलेन्द करेगी।

प्रतिनिधि मण्डल में श्री डा० मधुसूदन कुशवाहा जिलाध्यक्ष सपा बाँदा श्रीमती कृष्णा देवी पटेल मा० सांसद लोकसभा बाँदा श्री विशम्भर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव सपा / पर्व सांसद श्री नारायण दास अहिरवारमा सांसद लोकसभा जालौन, श्री विशम्भर सिंह यादव मा० विधायक बबेरू सपा उ०प्र०, श्री लालमन यादव विधानसभा अध्यक्ष बाँदा सदर के साथ श्री शिवशंकर सिंह पटेल पूर्व मंत्री राजारान जिला उपाध्यक्ष लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा सपा प्रमोद गुप्ता “राजा”, साजिद अली महासचिव छात्र सभा बांदा, सुनील कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, किरन यादव, नीलम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *