March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चोरी की स्कूटी सहित वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सहारनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल वाहन चोरी की घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक को आदेश-निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे वाहन चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा वाहन चोर शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान एक वाहन चोर अभियुक्ता पिंकी पुत्री राजू निवासी हसनपुर पुरमाफी चौकी के बराबर वाली गली रेलवे खण्डहरो वाले रोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता के कब्ज़े से एक एक्टिवा स्कूटी रंग ग्रे UP 11AY9507 बरामद की गई थाना सदर बाज़ार पुलिस ने अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर अपराधी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *