February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी व भाजपा नेता पुलकित और पत्नी आशा सिंह के साथ विधायक विनोद सिंह भी क्षेत्र में रहे सक्रिय, भ्रमण कर जाना क्षेत्रवासियों का हाल

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह सपरिवार क्षेत्रवासियों की सेवा में तत्पर हैं। बेटे पुलकित सिंह जहां भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी आशा सिंह भी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो लोगो से मुलाकात कर रही हैं। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह भी लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए है। इसी कड़ी में आज भी विधायक विनोद सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर हाल चाल लिया साथ ही कई लोगों की समस्या सुन उसका निस्तारण भी किया। इसके बाद वे क्षेत्र में निकल लोगों से रूबरू हुए। शुरुआत उन्होंने गोसाईंगंज के राजापुर गांव से की, जहां राम नायक बरनवाल (कल्लू सेठ) के जन्मोत्सव एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान परिवार वालों को बधाई और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद वे बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के अध्यक्ष रंजीत सिंह के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने अमेठी के त्रिसुंडी गांव पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भ्रमण के दौरान तमाम लोगों से मिले और हाल चाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *