February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर ने सीमा पर महाकुंभ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

1 min read
Spread the love

महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जुटा रीवा का प्रशासन

कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर ने सीमा पर महाकुंभ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रीवा

प्रयागराज में महाकुंभ मेला पूरी भक्ति और उल्लास के साथ जारी है। मेले में लाखों श्रद्धालु रोज पहुंच रहे हैं। आगामी 29 जनवरी को अमावस्या तथा 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर विशेष स्नान होंगे। इनमें शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु रीवा जिले से होकर प्रयागराज पहुंचेंगे। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद, प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सोहागी एवं चाकघाट में तीर्थयात्रियों से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए अधिकतम सुविधाएं सुनिश्चित करें। रीवा से प्रयागराज मार्ग में जहाँ आवश्यक हो वहाँ तत्काल सुधार कराएं। सोहागी घाट में पर्याप्त संकेतक लगाएं। घाट में सड़क के सुधार का कार्य लगातार जारी रखें। पुलिस बल टोल नाके के पास प्रत्येक वाहन को चेक करे। विशेषकर बसों के ड्राइवरों को सचेत करें। यदि कोई ड्राइवर नशे में पाया जाता है तो जुर्माना लगाया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *