February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दावत में जा रहे सर्राफा व्यापारी इरशाद के पुत्र अनस की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से मौत

1 min read
Spread the love

कार खेत में पलटी, सराफा व्यापारी के पुत्र की मौत शामली

जनपद में सोमवार की रात कार द्वारा शामली दावत में जा रहे सर्राफा व्यापारी इरशाद के पुत्र अनस की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से मौत हो गई। जबकि कार चला रहा मृतक का बड़ा भाई और तीन अन्य युवक घायल हो गए।युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपनी पैतृक गांव नकुड़ ले गए।
जनपद सहारनपुर के नकुड़ निवासी इरशाद उर्फ भुरू पिछले करीब 20 साल से नगर के पुराना बाजार में ज्वेलरी की दुकान करते हैं। इरशाद का परिवार भी पुराने बाजार में ही रहता है। सोमवार रात करीब 10 बजे इरशाद का 18 वर्षीय पुत्र अनस कार द्वारा शामली दावत में जा रहा था। कार अनस का बड़ा भाई अरशद चल रहा था। इसके अलावा कार में परिवार के तीन अन्य युवक भी थे। शामली रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास कार का टायर फट गया और असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे में टकराने के बाद कई पलटे खाकर खेत में जा गिरी।
हादसे में अनस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरशद और तीनों युवक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा चारों घायलों को शामली प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *