February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसटीएफ टीम व बदमाशों में हुई मुठभेड़ में घायल अपराधियों के पास से विदेशी हाथियार बरामद

1 min read
Spread the love

शामली

आखिर कौन सप्लाई कर रहा विदेशी कार्बाइन और पिस्टल शामली। मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग के सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद उनके पास से बरामद हथियारों में से एक कार्बाइन और पिस्टल विदेशी है। दोनों मेड इन जापान है। एसटीएफ को आशंका है कि कोई गिरोह विदेशी हथियार वेस्ट यूपी के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर रहा है।एसटीएफ के एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों के मेड इन जापान होने पर जांच पड़ताल की गई है। गिरोह के हथियार सप्लायर भी एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही सप्लायरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। विदेशी कार्बाइन मुश्किल से ही मिल पाती है। दो टीमों ने सप्लायरों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी शामली रामसेवक गौतम कहना है कि गिरोह में यदि अन्य के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं बख्शा जाएगा।

बाढ़ी माजरा का गिरोह का एक सदस्य फरार
सूत्रों के अनुसार सहारनपुर के बाढ़ी माजरा का रहने वाला अरशद का एक साथी फरार चल रहा है, जो अक्सर अरशद के साथ रहता था। पुलिस को आशंका है कि यदि उक्त सदस्य को जल्द पकड़ लिया जाए तो गिरोह के संबंध में बड़ा खुलासा हो सकता है। मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस सदस्य तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *