February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, 48 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गाँव के पास में खबर कवरेज करने के लिए जा रहे एक पत्रकार पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब पत्रकार लखन लाल मिश्र, निवासी केशरी पुरवा सरैंया, शाहपुर खबर कवरेज के लिए जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मारी और हमला किया। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि आरोपी देवेश कुमार ओझा पुत्र रमेश चंद्र ओझा, संजय ओझा पुत्र राजाराम, दीपू पुत्र त्रिवेणी मिश्रा निवासी उपरोक्त और तीन-चार अन्य अज्ञात लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने उनको मार डालने की नियत से गाड़ी से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दीपू ने हॉकी से पीटना शुरू कर दिया और संजय गन्ना काटने वाला गंड़ासा लेकर दौड़ते हुए बोले इसे जान से मार दो,जिंदा नहीं बचना चाहिए। बहुत पत्रकार बने हैं। किसी तरह पत्रकार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सीधे परसपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। हमलावरों ने उनकी बाईक भी तोड़ दी है। पत्रकार के मुताबिक आरोपी दबंग व अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। खबर लिखे जाने तक घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी परसपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या आरोपियों के दबदबे के कारण पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। इस घटना से पत्रकार समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना यह होगा कि परसपुर पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाती है या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह दबा दिया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
इस संबंध में जानकारी करने के लिए थाना प्रभारी परसपुर से सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *