February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रुल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में खिहारन और खजुरी की टीमों ने जीता मैच

1 min read
Spread the love

रुल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में खिहारन और खजुरी की टीमों ने जीता मैच

भाजपा नेता अजीत मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

मिल्कीपुर।

मिल्कीपुर क्षेत्र के खिहारन में रविवार को प्रारंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में खिहारन और खजुरी मिर्जापुर की टीमों ने अपना मैच जीत कर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। ग्राम पंचायत खिहारन के डिहवा खेल मैदान पर प्रारंभ हुई रूलआउट अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने फीता काटकर किया,उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।उद्घाटन मैच में खिहारन ने अरमारुपीपुर 22 रनों से हराया तथा दूसरे मैच में खजुरी मिर्जापुर ने बारुन चौराहा को 6 विकेट से हराया।पहले मैच में रेहान कुरैशी तथा दूसरे मैच में अयान खान मैन ऑफ द मैच रहे।इस मौके पर प्रमुख रूप से शब्बीर कुरैशी,इंद्रजीत बीडीसी,अमजद खान,अरशद कुरैशी,सज्जन रावत,मोनू अंसारी,समीर,रेहान कुरैशी,जुनैद खान,गोलू रावत,शोएब खान,अमित कसौधन,अनुज रावत समेत सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *