February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर विधानसभा सीट से मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन

1 min read
Spread the love

विधायक बनते ही मिल्कीपुर क्षेत्र का टोल टैक्स माफ कराना मेरी पहली प्राथमिकता – राम नरेश चौधरी

मौलिक अधिकार पार्टी के रामनरेश चौधरी ने किया नामांकन

मिल्कीपुर

विधानसभा सीट से मौलिक अधिकार पार्टी रामनरेश चौधरी ने आज एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया

प्रस्तावक के रूप में कंचन यादव , छाया नंदा , डा राम जनक कोरी, धर्मराज कनौजिया, रवि कुमार नंद, दिलीप विश्वकर्मा, अमरनाथ मौर्या , गंगाराम, सालिकराम बौद्ध एवं भदई कोरी उपस्थित रहे

रामनरेश चौधरी के अभिकर्ता के रूप में मौलिक अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर कोरी नामित किए गए

उक्त अवसर पर श्री चौधरी ने बताया कि मौलिक अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी शास्त्री ने इस उप चुनाव के महासंग्राम में मुझे प्रत्याशी बनाकर बहुत बड़ा भरोसा जताया है इस भरोसे को कायम रखने के लिए हम जी जान लगा देंगे

और मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे
मौलिक अधिकार पार्टी का नारा बाबा तेरा मिशन अधूरा वोटरशिप से होगा पूरा के लिए संकल्पित हूँ

संविधान की राज्य निर्देशक तत्वों 36 से 51 को पूर्णतया लागू करने के लिए कटिबद्ध हूँ

विधायक बनते ही सबसे पहला काम मिल्कीपुर वासियों को टोल मुक्त करायेंगे यहाँ कि जनता को मुख्यालय तक आने पर जो टोल टैक्स देना पड़ता है उसकी लड़ाई मौलिक अधिकार पार्टी ने छेड़ रखी है जिसको सदन में पहुंचते ही मैं हर हाल में पूरा करूंगा और टोल टैक्स बंद कराऊंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *