खेलों से बढ़ती है एकजुटता-बाबा राम लखन,गोहन्ना प्रीमियर लीग में पहले दिन बारुन बाजार और पुरैनी की टीमें जीतीं
1 min readमिल्कीपुर
विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम गोहन्ना कानूनगो में बुधवार को मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभान पासवान के पिता बाबा राम लखन ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से समाज में एकजुटता बढ़ती है,अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है इसलिए भाजपा सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है,सरकार प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता एवं खेलो इंडिया जैसी खेल कार्यक्रम चला कर ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं अवसर देकर आगे बढ़ा रही है।उन्होंने गोहन्ना प्रीमियर लीग खेल प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ किया और प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहले मैच में बारुन बाजार ने पाठक का पुरवा को 8 विकेट से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाठक का पुरवा ने आठ ओवरों में 9 विकेट खोकर 64 रन बनाए जिसके भी जवाब में बारुन बाजार ने दो विकेट खोकर 65 रन बनाते हुए मुकाबला आसानी से जीत लिया। दूसरा मैच पुरैनी और बरगदिहा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरगदिहा ने 7 विकेट खोकर 78 रन बनाए। जिसके जवाब में पुरैनी ने 6 विकेट खोकर 79 रन बनाते हुए मुकाबला 4 विकेट जीत लिया।मैच के अन्त में उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया ने आलराउंडर रमन ओझा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर आशुतोष चौरसिया,मो नफीस, मनोज चौरसिया, मो जुनैद, रितेश मौर्य,जगराम चौरसिया,अमन कोरी, शिवम कसौंधन,राहुल जायसवाल,कृष्ण कुमार यादव, अंकित गोस्वामी,जितेंद्र कुमार शर्मा,अंकित राज दुबे, मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या खेल प्रेमी मौजूद रहे।

