February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बबेरू मे बडे महराज जी की स्मृति में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अपने साथियों के साथ वृक्ष योद्धा डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन हुए शामिल–#

1 min read
Spread the love

बाँदा-14-जनवरी

श्री श्री 1008 साकेतवासी स्वामी बड़े महराज जी की पुण्य स्मृति में आयोजित 27 वें अन्तर्राज्यीय डे नाईट वालीबॉल टूर्नामेंट(14 तथा 15 जनवरी) के उदघाटन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने साथियों महेश गर्ग, सुरेन्द्र द्विवेदी तथा शिवप्रताप सिंह चंदेल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रोत्साहन के अपने मिशन के अन्तर्गत आज बड़ा गांव बबेरू में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष डा० राममिलन पटेल ने अवगत कराया कि उ० प्रदेश तथा म० प्रदेश की कुल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही हैं जो निश्चित ही काबिले-तारीफ है। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित करने का भी सुअवसर प्राप्त हुआ यह परम्परा जिसमें विभिन्न कालखंडों के सिद्धहस्त खिलाड़ियों को आयोजन से इस प्रकार संयोजित करना एक स्वस्थ एवं आदर्श परंपरा है जिसकी ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के सचिव के नाते मैं डा० इन्द्रवीर सिंह मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूॅं।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाँदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *