अवैध अतिक्रमण पर मेहरबान है PWD विभाग, भ्रष्टाचार में संलिप्त हुई आलाधिकारी
1 min readअवैध अतिक्रमण पर मेहरबान है PWD विभाग, शिकायतकर्ता सुनील यादव मीडिया से हुए रूबरू
मिल्कीपुर अयोध्या
आपको बताते चलें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा निमड़ी पूरे सुख मंगल गांव निवासी सुनील यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त गांव निवासी राम सरदार यादव पुत्र हौसला प्रसाद यादव (प्रबंधक राम फेर शिव फेर महाविद्यालय निमड़ी) अंकित यादव पुत्र राम सरदार ने PWD की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा हैं। प्रार्थी सुनील यादव ने उक्त प्रकरण में संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देखकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी परंतु पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को निक्षेपित करने का कार्य किया है वही शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर से लेकर तहसीलदार, जिलाधिकारी, मंडला आयुक्त, मुख्यमंत्री पोर्टल, लोक निर्माण विभाग आदि कई जगहों पर शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। वही खेल के मैदान पर भी अवैध कब्जा दारों ने अपना कब्जा बना रखा है जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी शिकायत होने के बाद शिकायत संख्या 92417700027964 पर हल्का लेखपाल ने रिपोर्ट लगाया है कि गाटा संख्या 1865/0.180 हेक्टर खेल का मैदान है उक्त घाटे की पैमाइश कर चिन्हित कर दिया गया है। परंतु कब्जा मुक्त नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता सुनील यादव ने आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग के अधिकारी गढ़ भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं कार्यवाही की बजाय शिकायत वापस लेने की धमकी लगातार दे रहे हैं मजे की बात तो यह है कि जहां एक तरफ योगी सरकार द्वारा अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ मिल्कीपुर तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला बरकरार बना हुआ है।

