February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशियों को लेकर शुरू हुआ कयासों का दौर

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

10 जनवरी को अधिसूचना के साथ शुरू हो जाएगा नामांकन, भाजपा में सर्वाधिक एक दर्जन प्रत्याशी दिखा चुके हैं दमख़म
अयोध्या। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। मंगलवार दोपहर निर्वाचन आयोग ने जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है । इसके साथ ही सभी दलों के उम्मीदवारों ने मेल मुलाकात का सिलसिला भी बढ़ा दिया है। लेकिन भाजपा में टिकट के दावेदारों के तेवर से जनता सिर्फ कयास लगा रही है। भारी संख्या में दावेदार क्षेत्रीय स्तर पर जनता के बीच में चर्चा में बने हुए है। भाजपा इस हॉट सीट को किसी भी स्तर पर चूक हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। शायद इसीलिए प्रत्याशियों की पकड़ को देख रही है।

पूर्व में ही शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं एक दर्जन दावेदार
चुनाव के दावेदारों की बात करें तो सबसे अधिक दावेदार भाजपा से उस समय से अपने दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं जब मिल्कीपुर समेत 10 विधानसभाओं का उपचुनाव एक साथ होना था। लेकिन मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के चुनावी प्रक्रिया से बाहर होने के चलते धीरे-धीरे इनकी संख्या इकाई में रह गई है।

अब उपचुनाव की घोषणा आयोग से मंगलवार को हो गई तो जनचर्चा में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ही एक नम्बर की दौड़ में हैं। चंद्रकेश रावत एवं चंद्रभान पासवान संघ से जुड़े हुए काशीराम पासी और राधेश्याम त्यागी की भी चर्चा जनता के बीच में है। क्योंकि चंद्रभान पासवान गत विधानसभा चुनाव 2017 से ही टिकट के लिए दावेदारी पेश करते रहे हैं। चंद्रकेश रावत अमानीगंज क्षेत्र पंचायत चुनाव से ब्लॉक प्रमुख के लिए अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय हैं। बाबा गोरखनाथ निवर्तमान विधायक हैं। फिलहाल सभी दावेदार संगठन में अपना अपना दावा मजबूती के साथ पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *