February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शांति पासी ने भाजपा के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर (अयोध्या)

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिल्कीपुर में टिकट की प्रबल दावेदारी कर रही स्थानीय और महिला दावेदार शांति पासी ने मिल्कीपुर क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री शांति पासी ने दर्जनों गांवो में पहुंचकर लोगों से मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा को जिताने की अपील किया है। मंगलवार को एक ओर जहां चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दिया है,जिससे भीषण ठंड में भी मिल्कीपुर का राजनैतिक पारा गर्म हो गया है। मिल्कीपुर में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं पार्टी में एक दर्जन से अधिक संभावित दावेदार अपनी दावेदारी में जुटे हुए हैं।उपचुनाव की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैरिंग्टनगंज में बुधवार को होने वाला कार्यक्रम भी भारतीय जनता पार्टी ने रद्द कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीजान से क्षेत्र में जुटी भाजपा से संभावित उम्मीदवार शांति पासी ने बताया कि उनका मूल निवास हैरिंगटनगंज में ही है और मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम उनके क्षेत्र में लगा था जिसको सफल बनाने के लिए उन्होंने व्यापक तैयारी कर रखी थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों लोगों को शामिल कराने की पूरी तैयारी थी, फिलहाल कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब सारे लोग उनके नेतृत्व में मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए क्षेत्र में जुट गए हैं। बताते चलें कि एकमात्र स्थानीय महिला दावेदार होने के नाते शांति पासी शुरू से ही भाजपा में टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल रही हैं।सक्रिय एवं मुखर महिला होने के नाते पार्टी से जुड़े पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों में इनकी व्यापक स्वीकारता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *