बीबीपीएल में तरौली और फत्तेपुर की टीमें जीतीं, अशोक और राजा बने मैन ऑफ द मैच
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम सफदरभारी में चल रही बीबीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तरौली और फत्तेपुर की टीमें जीतीं। पहले मैच में तरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाएं इसके जवाब में शाहगंज 68 रन ही बना सकी और मुकाबला 80 रनों से हार गई, इस मैच में राजा मैन ऑफ द मैच रहे।इससे पहले मुख्य अतिथि देव पैलेस एंड मैरिज लॉन के संचालक सुरेंद्र पांडेय ने पहले मैच का शुभारंभ फीता काटकर किया,इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। दोपहर में हुए दूसरे मैच का शुभारंभ समाजसेवी बंटी श्रीवास्तव ने किया,उन्होंने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से अपना प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया।दूसरे मैच में फत्तेपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए जिसके जवाब में मेहदौना 95 रन ही बना सकी और मुकाबला 9 रनों से हार गई,इस मैच में अशोक मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश ओझा,अरविंद ओझा,उदय ओझा,सिंटू ओझा,गजराज ओझा,लालमणि,रमन ओझा,अनिल ओझा समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
