February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ ने भरी हुंकार, हफ्ते में एक दिन गांव में हो लेखपाल की उपस्थिति

1 min read
Spread the love

अमानीगंज, अयोध्या
ब्लाक मुख्यालय पर रविवार को ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से मांग की।
       प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के कई ब्लॉको में हमने प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ी है और जारी भी है, उन्होंने कहा कि हर ग्राम सभा में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा है, प्रधान ग्राम पंचायत का अध्यक्ष होता है, लेकिन किसी भी एग्रीमेंट में ग्राम प्रधान शामिल नहीं है, प्रधानों को किनारे कर दिया गया, हर गांव में नाली और सड़क खोदी गई है लेकिन अभी 60% गांव में सड़कों का मरम्मत नहीं हो सका जबकि सरकार की तरफ से मरम्मत का पैसा दिया गया है, प्रधान गण बिना पूरी जांच के एनओसी पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने कहा कि मैं शासन से मांग करता हूं कि हफ्ते में एक बार ग्राम पंचायत में लेखपाल की उपस्थिति जरूर हो, जिससे गांव का कार्य भी बाधित न हो। वीडिओ, एडिओ, सचिव बुला ले तो ग्राम प्रधान दौड़कर चले जाते हैं लेकिन प्रधानों का समय से नहीं होता। उन्होंने ने प्रधानों को आगाह किया कि यदि आप अपनी लड़ाई स्वयं नहीं लड़ोगे तो कौन लड़ेगा उन्होंने प्रधानों से कहा कि आप मनरेगा के मजदूर नहीं हो आप गांव के मुखिया हो आपको समझना चाहिए कि आप ही गांव के तीसरी सरकार हैं। अमानीगंज के प्रधान संघ अध्यक्ष पवन पाण्डेय ने कहा की 2023/24 वित्तीय वर्ष जो मनरेगा से काम कराया गया था उसकी फीडिंग नहीं है जिसके कारण सभी प्रधानों पर अधिक कर्जा है, और दुकानदार हमें मटेरियल नहीं दे रहा है लेकिन हमारा कोई सुनने वाला नहीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रधानों का वर्क आर्डर होना चाहिए और फीडिंग भी होना चाहिए।
    इस मौके पर अखण्ड पाण्डेय, प्रदीप मिश्रा, अजीत कौशल, अजय सिंह निर्मल, प्रदीप, अजीत सिंह यशवंत रावत, प्रदीप रावत, तारकेश्वर, अमरेंद्र सिंह प्रधान जिगनाही, देवी प्रसाद गोस्वामी, ऋतुराज पाण्डेय, पंकज सिंह, रामकृष्ण मौर्य, नकछेद मौर्य, आदर्श श्रीवास्तव आदि प्रधान गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *