खनन माफिया खनन करने में मस्त दो जाबाज अफसरों ने रात्रि के 2 बजे बिना सुरक्षा डाल दिया छापा की बड़ी कार्रवाई
1 min readअयोध्या

तिहुरा माझा में बड़ी कार्यवाही
खबर का असर
खनन माफिया खनन करने में मस्त दो जाबाज अफसरों ने रात्रि के 2 बजे बिना सुरक्षा डाल दिया छापा 4 जे सी बी 3डम्फर ,1 ट्रक सीज खनन माफिया पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी — रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी
उपजिलाधिकारी सदर विकाश दुबे एवम क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बिना बताए किसी को गुपचुप तरीके से रात्रि में 2 बजे डाला छापा –खनन माफियाओं में भगदड़
एक बार फिर अयोध्या की धरती से ईमानदार अधिकारियों ने बता दिया कि ठान लिया जाय तो कुछ भी असम्भव नही जहाँ एक तरफ तिहुरा माझा में चोरी छिपे बड़ी मात्रा में अवैध बालू का खनन हो रहा था वही सूचना मिलने के प्रशासन के दो युवा शेर उपजिलाधिकारी सदर विकास दुबे एवम क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी की युवा जोड़ी ने रात्रि भर जाग कर खनन माफियाओं के इंतजार किया और खुदाई करते ही धर दपोचा और पुलिस बल औऱ खनन अधिकारी को बुला कर सभी वाहनों को सीज कर दिया जिसमें खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई
अब उपजिलाधिकारी सदर / प्रशासन बड़ी कार्यवाही कि तैयारी इतनी बड़ी खुदाई के लिये खनन माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है वही राजस्व वसूली की तैयारी भी की जा रही है
उपजिलाधिकारी सदर विकाश दुबे एवम क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के इस साहसिक कार्य की क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशसा हो रही है।
