श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हो रहा कथा का आयोजन,निकाली गई कलश यात्रा
1 min readश्री राम कथा के जनजागरण हेतु निकाली गई कलश यात्रा।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हो रहा कथा का आयोजन।
अमानीगंज, अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव के संयोजन में क्षेत्र के घटौली गांव स्थित कोटहिन भवानी के स्थान पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के जनजागरण के लिए रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की अगुवाई कथा व्यास आचार्य कमलेश मिश्र ने की। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, ठंड के बीच बूढ़े, बच्चे, महिलाएं सभी धर्म ध्वजा लिए हुए प्रभु श्री राम का जयकारा लगाते रहे।
कथा व्यास आचार्य कमलेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कथा पंडाल से निकली कलश यात्रा 3 किलोमीटर की यात्रा तय कर आस्तीक आश्रम जन्मेजय कुण्ड सिड़सिड पहुंची। जहां पर कलश में जल भर गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा पाण्डाल पहुंची, जहां कलश पूजन कर प्रतिष्ठित किया गया। प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर कथा का आयोजन किया गया है। कथा व्यास श्रद्धालुओं को पांच से ग्यारह जनवरी तक सायं तीन बजे से सात बजे तक कथा का रसपान करायेंगे। बारह जनवरी को पूर्णाहुति हवन एवं भण्डारे का आयोजन होगा।
इस अवसर पर आदर्श चंद्र यादव, रामशरण वर्मा, परमानंद यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, भवानी फेर मिश्र, वंशीधर द्विवेदी, काशी नाथ मिश्रा, बृजेश पाठक, बरसाती राही, राकेश यादव, अमर कुमार राही, जगत राम यादव, संतोष मौर्या, प्रेमचन्द्र कौशल, दयाशंकर मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

