बढ़ती ठंड में कोहरे ने दिया दस्तक सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की बढ़ी मुश्किल
1 min readबाँदा

जनपद मे कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक सर्दी के मौसम और हाल ही में दो दिनों की बरसात ने ठंड को और बढ़ाया। जनपद में छाया घना कोहरा। कोहरे की चादर ने आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाई लगाम। सर्द मौसम ऊपर से तेज हवाओं ने ठंडक को और बढ़ाया।
सर्द मौसम और हल्की बारिश कृषि के लिए उपयोगी बताई जा रही। दो दिनों से हल्की रुक-रुक कर हो रही वारिस से किसानों की फसलों का होगा फायदा। फिलहाल अभी हल्की बारिश होना और धूप न निकलने की गुंजाइश दिखाई दे रही है।
