February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों संग सुनी मन की बात

1 min read
Spread the love

चंदौली, धानापुर

ग्रामीणों के साथ सुशील सिंह विधायक ने ग्राम सभा शहीद गांव में बूथ संख्या 34 पर मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 117 वे एपिसोड में संविधान के 75 वर्ष का जिक्र किया, महाकुंभ की विविधता और एकता पर भी बोले। यही नहीं पीएम ने देश में मलेरिया के खिलाफ सफल लड़ाई और कैंसर के इलाज की भारत में बड़ी संभावनाओं पर जोर दिया। सुशील सिंह ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शन है। भारत में अब डिजिटल का असर दिखने लगा है, क्षेत्र के विकास के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही साथ अपने विधायक निधि से बने ढक्कनदार नाली का उद्घाटन भी किया। कहा सभी ग्राम पंचायतो में समान रूप से विकास करवाया जा रहा हैं, विकास में धन की कमी नहीं होगी और धन के अभाव में कोई कार्य अधूरा नहीं रहेगा। इस मौके पर रामजी मिश्रा, डॉक्टर रामानुज यादव, चंद्रभान मौर्य, रमेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, रामप्रवेश तिवारी प्रधान, सनोहर पासवान प्रधान, विकास राजभर प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *