February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती, 15 दिन के मासूम को रक्तदान करके दिया जीवन दान

1 min read
Spread the love

बांदा
15 दिन के बच्चे को रक्तदान करके दिया जीवनदान।
चन्द्रेश गुप्ता रक्तदान करके बने जीवनदाता।
फेसबुक में रक्तदान की भावुक अपील पढ़कर समाजसेवियों ने रक्तदान में की मदद।
समाजसेवी रत्नेश गुप्ता ने बताया कि खैरी गाँव जिला चित्रकूट निवासी विनोद यादव रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा में अपने 15 दिन के बच्चे की गम्भीर बीमारी को ठीक कराने के लिए इलाज कर रहे थे। उन्हें अपने बच्चे के लिए ए निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी परन्तु ए नेगेटिव ब्लड दुर्लभ ब्लड ग्रुप में आता है। काफी प्रयास करने पर भी ब्लड नहीं मिल पा रहा था फिर उन्होंने समाजसेवी लोकदत्त प्रजापति व वीरेन्द्र प्रजापति से फेसबुक के माध्यम से मदद की पोस्ट करवाई जिसे पढ़कर बलखण्डी नाका निवासी समाजसेवी रत्नेश गुप्ता ने ए निगेटिव रक्तदाता चन्द्रेश गुप्ता से रक्तदान के लिए निवेदन किया और चन्द्रेश गुप्ता भी जरूरतमन्द बच्चे को रक्तदान के लिए तुरन्त तैयार हो गए, बच्चे के पिता भी तुरन्त आवश्यक कागज व ब्लड सैंपल लेकर जिला अस्पताल बाँदा के ब्लड बैंक में आ गए। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में उपस्थित डॉक्टर अंकित सिंह अपनी टीम प्रमोद द्विवेदी, हरदेव विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, अर्चना यादव, आशीष कुमार के साथ रक्तदान से सम्बन्धित आवश्यक प्रक्रिया के लिए सक्रिय हो गए। समय से बच्चे के पिता को ब्लड का पाउच दे दिया गया। बच्चे के पिता विनोद यादव ने रक्तदाता श्री चन्द्रेश गुप्ता, मददकर्ता समाजसेवी रत्नेश गुप्ता, समाजसेवी लोकदत्त प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति एवं जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम को तुरन्त मदद करने के लिए दुआएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *