February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही बरतने पर विभिन्न जिलों के 16 बिजली अफसर निलंबित

1 min read
Spread the love

ओटीएस में कोताही पर 16 बिजली अफसर निलंबित

लखनऊ

राजस्व वसूली लक्ष्य पूरे नहीं करने और एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही बरतने पर एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों के 20 बिजली अफसरों पर कार्रवाई की है।

पश्चिमांचल के 11 जेई, एक एसई, चार एक्सईएन समेत कुल 16 अफसर निलंबित किए गए हैं। चार एसडीओ को चार्जशीट दी गई है। कुल मिलाकर 20 अफसरों पर कार्रवाई हुई है। एमडी ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना में ओटीएस पंजीकरण, मासिक राजस्व प्रगति, रेड राजस्व निर्धारण, बिलिंग, लाइनलॉस, लॉन्ग अनपेड, भार वृद्धि, राजस्व निर्धारण वसूली आदि की प्रगति में खराब परफॉरर्मेंस पर कार्रवाई की है।

निलंबन पर संघर्ष समिति ने चेताया संघर्ष समिति ने शुक्रवार को गोरखपुर में आयोजित बिजली पंचायत में प्रबंधन द्वारा किए जा रहे निलंबन और अन्य कार्रवाइयों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि प्रबंधन की इस मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो तीखी प्रतिक्रिया होगी और गंभीर परिणाम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *