February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाए बिना लगा दी गई निस्तारण की फर्जी रिपोर्ट,उच्चाधिकारियों से हुई शिकायत

1 min read
Spread the love

लेखपाल चाहेंगे तब तो निपटेगा भूमि विवाद, उच्चाधिकारियों से हुई शिकायत

गोंडा।

जिले में सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए शासन से सख्त निर्देश मिले हैं। इसके बावजूद अवैध कब्जे के मामले निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं। अधिकांश मामलों में लेखपाल की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में रहती है। ऐसा ही एक मामला इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा सराय के मजरा गांव ज्वाला पुरवा में सामने आया है। यहां सरकारी खाते की बंजर व खलिहान की भूमि पर से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी ने संबंधित को आदेश दिए थे। टीम मौके पर पहुंची,लेकिन महज औपचारिकता पूरी कर वापस लौट आई।इटियाथोक क्षेत्र के पारा सराय ग्राम पंचायत के मजरा गांव ज्वाला पुरवा निवासी अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल समद ने बताया कि गांव में खलिहान की भूमि गाटा संख्या 2606/0.3480 हेक्टर व 2502/0.2470 हेक्टर है।वहीं सरकारी बंजर भूमि गाटा संख्या 2607/0.3400 हेक्टर मौजूद है। इस पर गांव के ही कुछ लोग कई साल से अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं।पीड़ित की मानें,तो उक्त भूमि की पैमाइश व अवैध कब्ज़ा हटाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी से फरियाद की गई।जिसमें कब्जा हटवाने का आदेश हल्का लेखपाल को दिया गया। अब्दुल कलाम का आरोप है कि फौरी कार्रवाई के बाद मामले में निस्तारण रिपोर्ट लगा दी गई। लेखपाल इस मामले में अधिकारियों के समक्ष सही तथ्य प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। गलत निस्तारण के विरुद्ध पुन: जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *