February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के विरोध में लालगंज तहसील लेखपाल संघ ने कैंडल मार्च निकाला

1 min read
Spread the love

लालगंज तहसील में बरेली जिले के लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के विरोध में लालगंज तहसील लेखपाल संघ ने कैंडल मार्च निकाला

रायबरेली

जनपद के लालगंज तहसील प्रांगण स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर लेखपाल संघ भवन तक पहुंचा।लेखपालों ने दिवंगत मनीष कश्यप की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर लेखपाल संघ ने सरकार और प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और इस हत्या की गहनता से जांच कराने की मांग की। संघ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए। उन्होंने एकजुट होकर मनीष कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान लेखपाल प्रियम पाण्डेय, आलोक सिंह, आनंद कुमार, जितेंद्र सिंह , दीपक, दिलीप, आशीष सैनी,मनमोहन, उमाकांत,अजीत, राजकुमार, मंजू सहित कई अन्य लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
लेखपाल संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती और मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *