March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा महानगर के चार मंडल अध्यक्षों के लिए 58 कार्यकताओं ने किया नामांकन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

भारतीय जनता पार्टी महानगर के मंडलों अध्यक्षों के लिए सोमवार को नामांकन किया गया है। देवकाली मंडल का नामांकन उत्सव लॉन शक्तिनगर में करिअप्पा मंडल का पूर्व माध्यमिक विद्यालय गद्दोपुर, पूरा मंडल का चुनाव केडी पब्लिक इंटर कालेज रसूलाबाद तथा अयोध्या मंडल का चुनाव प्रमोद वन स्थित एक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्षों के लिए बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने नामांकन किया। करिअप्पा मंडल की चुनाव अधिकारी अनिता सिंह, देवकाली मंडल के चुनाव अधिकारी राम प्रीत वर्मा, पूरा मंडल के डा राकेश मणि त्रिपाठी, अयोध्या मंडल के काशीराम रावत ने मंडल अध्यक्ष के दावेदारों से नामांकन पत्र लिया।
करिअप्पा मंडल में दिनेश कुमार कन्नौजिया, अनुराग त्रिपाठी, रवि सोनकर, पंकज कन्नौजिया रमेश पाण्डेय, सूरज सोनकर, राम लौटन, अरूण सोनकर सहित 13 लोगों ने नामांकन किया। देवकाली मंडल में शशि प्रताप सिंह, सुबोध चर्तुवेदी, त्रिपुरारी सिंह, स्वपनिल श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, किशन मौर्या, हेमन्त जायसवाल, माया सिंह सहित 12 लोगों ने नामांकन किया। पूरा मंडल में वरूण चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप तिवारी, लक्ष्मी सिंह, स्वाती सिंह, दीपक सिंह गब्बर, कपिल देव वर्मा, कुलदीप पाण्डेय, अच्छेलाल निषाद सहित 14 कार्यकताओं ने नामांकन पत्र जमा किया। अयोध्या मंडल रमाकान्त विश्वकर्मा, आकाश मिश्र, प्रदीप कुमार यादव, राधारमण त्रिपाठी, दुर्गेश पाण्डेय, आलोक मिश्र, प्रेमनाथ मांझी, रमेश दास, रवि शर्मा, आशीष कुमार सिंह, लक्ष्मण वर्मा सहित 19 लोगों ने नामांकन किया।
जिला सह चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कोरी ने बताया कि मंडल के चुनाव अधिकारी से प्राप्त नामांकन पत्र को जिला चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार को सौंपा जाएगा। नामांकन पत्रों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी लेकर पार्टी मुख्यालय जाएंगे। जिसके बाद संगठन जो तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *